Android 10 क्या है, What are the new features on Android 10

हाल ही में Google ने अपने लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम Android 10 से पर्दा उठा दिया है। एंड्रॉयड 10 के आने के बाद से आपके स्मार्टफोन में कई नए फीचर्स शामिल हो जाएंगे। कौन से है वो खास फीचर्स....




What are the new features on Android 10


गूगल ने नए ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड Q का नाम बदलकर Android 10 कर दिया है, Google ने नाम बदलने को लेकर कहा है कि कई देश डीजर्ट के नाम को लेकर confuse रहते हैं, अब एंड्रॉयड वर्जन का नाम संख्या में रखा जाएगा।

Google I/O ने अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम Android 10 का डेवलपर प्रीव्यू रिलीज कर दिया है। साथ ही गूगल ने यह साफ कर दिया है कि कंपनी ने किस वजह से Android Q का नाम बदलकर Android 10 रखा है।


दस सालों से चले आ रहे अपने ही ट्रेंड को गूगल ने तोड़ दिया। अब गूगल ने नए ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड Q का नाम बदलकर Android 10 कर दिया है। गूगल ने नाम बदलने को लेकर कहा है, कि कई देश डीजर्ट के नाम को लेकर confuse रहते हैं, इसे ध्यान में रखते हुए अब एंड्रॉयड वर्जन का नाम संख्या में रखा जाएगा।


Google ने Android Q को इस साल आयोजित Google I/O में पेश किया था। इस लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम में पिछले साल लॉन्च हुए ऑपरेटिंग सिस्टम के मुकाबले कई अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। इसमें सिस्टम वाइड dark mode समेत कई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस फीचर्स दिए गए हैं।  इस साल के अंत तक आधिकारिक तौर पर स्मार्टफोन्स के लिए रोल आउट करना शुरू कर दिया जाएगा। नए ऑपरेटिंग सिस्टम को सबसे पहले Google Pixel 4 सीरीज के लिए रोल आउट किया जा सकता है। इसके बाद Android one प्लेटफॉर्म पर आधारित डिवाइस के लिए इस ऑपरेटिंग सिस्टम को रोल आउट किया जाएगा।

इसबार Google ने एंड्रॉइड डिवाइस के लिए call pick और disconnect करने के लिए स्मार्ट रिप्लाई फीचर जोड़ा है। यह फीचर आपके बदले किसी भी मैसेज को रिप्लाई कर सकेगा। गूगल ने इस फीचर का नाम live relay रखा है। यह लाइव कैप्शन उन लोगों के लिए मददगार होगा जो बोल नहीं सकते हैं और क्म्युनिकेट नहीं कर सकते हैं। यह फीचर machine learning का इस्तेमाल करते हुए उन नोटिफिकेशन को आइडेंटिफाई करेगा जो ज्यादा महत्वपूर्ण है साथ ही, उन मैसेज को इग्नोर कर देगा जो ज्यादा जरूरी नहीं है।

Comments